सेवा निवृत्त चिकित्सक डाँ शारदानंद सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर जनप्रतिनिधि ने जताया शोक

सहरसा : जिले के सोनवर्षा राज नगर पंचायत के मनौरी गांव निवासी सेवा निवृत्त चिकित्सक डाँ शारदानंद सिंह की धर्मपत्नी व प्रखर समाजसेवी सह जदयू व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना कि धर्म परायण माता 82 वर्षीय मीणा देवी का निधन शनिवार की शाम अचानक हृदयाघात के कारण हो गया।उनके निधन से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।उनका अंतिम संस्कार रविवार को गांव में ही किया गया।इनके निधन पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, अजय कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ललन जी, डाँ रजनीश रंजन, सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह,अरूण कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, अखिल कुमार सिंह, ललित झा,रमण कुमार सिंह, नितेश्वर निर्भय, गोपाल सिंह, मिलन पासवान, शैलेंद्र सिंह, किसलय कुमार, नवीन सिंह, पवन यादव, मुखिया प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय साह, विमल सिंह, नगर अध्यक्ष मनिष कुमार, संजीव कुमार सिंह, सोनी, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष तारणी ऋषिदेव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, इंन्द्रानंद सिंह, डां शशिभूषण,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह,पप्पु यादव,अरुण मंडल,ललन यादव, सुभाष यादव, निदेशक दीपक कुमार, दार्जलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक अजीत कुमार अनुज, सत्यदेव सिंह, अमीर राम, पैक्स अध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ बुलबुल,श्याम बिहारी केडिया, अमरेंद्र सिंह, मो उस्मान समैत अनेकों गणमान्यों ने मृतक के घर पहुंच शोकाकुल परिजनों को ढा़ढस बंधाया है।
रिपार्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.