सनातन बोर्ड परिषद के सह कोऑर्डिनेटर बनी ज्योति कुमारी
सहरसा : सनातन बोर्ड परिषद के बिहार संगठन महामंत्री व कोऑर्डिनेटर देवानंद मिश्रा द्वारा सहरसा निवासी ज्योति कुमारी को जिला सह कोऑर्डिनेटर के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन बोर्ड परिषद में आप अपने दायित्व का सदुपयोग करेंगी। साथ ही सनातन बोर्ड परिषद के विचारों को विश्व में प्रसार कर सनातन धर्म के लोगों को जोड़कर धर्म और संघ की मजबूती में आवश्यक सहयोग करेंगी। वही नाम मनोनीत ज्योति कुमारी ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी। साथ ही सभी सनातनी महिलाओं को अपने सनातन धर्म पर हो रहे प्रहार एवं अत्याचार की जानकारी से अवगत कराते हुए जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। उनके मनोनयन पर महिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी,पिंकी देवी,विद्या सिंह राठौड़, बबली भगत,कंचन देवी, रीना कुमारी,सरिता देवी, हेमा श्रीवास्तव,अंजू कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दिए।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.