जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति : दीपेश कुमार
सहरसा : समाहरणालय परिसर में स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित दैनिक मीडिया ब्रीफिंग ,में जिलांतर्गत LPG गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया।जानकारी दी गई की जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की कुल 37 गैस एजेंसियों जिसमें आईओसीएल 18, एचपीसीएल -09 एवं बीपीसीएल 10 के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है। दिनांक 06 अप्रैल को जिले में 9348 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं।प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक:05 अप्रैल को 4464 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी।विगत साठ दिनों में औसत बिक्री 5116 रही है। सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराने का निर्देश जिलांतर्गत कार्यशील सभी गैस एजेंसियों को दिया गया है।जिसकी सतत निगरानी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर गैस बुकिंग कराने की अपील की गई है, ताकि होम डिलीवरी के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।एलपीजी गैस की तुलना में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) अधिक सुरक्षित एवं किफायती होने के कारण आम उपभोक्ताओं से इसका अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की गई है।जिलांतर्गत लगभग 65 किलोमीटर में पीएनजी कनेक्शन का कार्य पूर्ण है,तत्संबंधी डीआरएस का कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है।शेष चिह्नित क्षेत्रों में पीएनजी संबंधित कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु क्रियान्वयन एजेंसी को ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।एलपीजी गैस सिलेंडर के संदर्भ के किसी भी प्रकार के शिकायत के सम्यक निवारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या:06478222753)निरंतर कार्यशील है।दिनांक:05 अप्रैल तक 359 शिकायत का निवारण किया जा चुका है।जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं पारदर्शी बनी रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.