डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व व संचालित योजनाओं की समीक्षा

सहरसा : समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व  संबंधित कार्यों/संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा के क्रम में  मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में दिनांक:25.03.25 को आयोजित बैठक में राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने हेतु दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया। भू लगान संग्रहण की वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम के सिमरी बख्तियारपुर/नवहट्टा/सोनवर्षा/पतरघट/सौर बाजार/सतर कटैया/सलखुआ अंचलों का संग्रहण प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम पाया गया है,जिस पर गहरी नाराजगी प्रकट की गई एवं भू लगान संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।वर्तमान में क्रियान्वित आधार सीडिंग की वर्तमान प्रगति की अंचलवार समीक्षा के क्रम में कहरा/सिमरी बख्तियारपुर/महिषी/सलखुआ/बनमां ईटहरी प्रगति संतोषजनक पाया गया है,जबकि शेष अंचलों की प्रगति 90% से कम पाई गई है,तदनुसार संदर्भित अंचलों को आधार सीडिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।ऑनलाइन दाखिल खारिज की अद्यतन प्रगति समीक्षा क्रम में बनमां ईटहरी /कहरा /महिषी /नवहट्टा /पतरघट /सलखुआ /सतर कटैया /सौर बाजार /सिमरी बख्तियारपुर/सोनवर्षा मे अनेकों आवेदन निर्धारित समय सीमा पश्चात लबित पाया गया है,जिसके कारण गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए,लबित आवेदन को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।अंचलवार ई मापी संबंधित मामलो के अद्यतन स्थिति समीक्षा के क्रम में बनमा ईटहरी/कहरा/महिषी/नौहट्टा में /पतरघट/सलखुआ /सतर कटैया/सौर बाजार/सिमरी बख्तियारपुर  एवं सोनवर्षा अनेकों मामले लंबित पाए गए है,जिसको अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।परिमार्जन प्लस के संदर्भ में अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी स्तर पर लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।सभी अंचलाधिकारियों को पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु लंबित भूमि उपलब्धता संबंधित कार्य एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अन्य योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।सभी अंचलाधिकारियों को भूमि विवाद संबंधित मामलो के त्वरित निष्पादन निमित प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित होने वाले बैठक के सुचारु/परिणामदायक संचालन एवं बैठक संबंधी सभी अभिलेखों के समुचित संधारण का निर्देश दिया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता श्री निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.