राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष अर्चना आंनद की अध्यक्षता में संपन्न

सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष अर्चना आनन्द की अध्यक्षता में सहरसा परिषदन में हुई। पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप मे राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, जिला प्रभारी मोहम्मद इजहार अहमद और प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ,प्रदेश महासचिव चंदन बागची मुख्यरूप से मौजूद रहे। बैठक मुख्य रूप से 5 सितम्बर क़ो मिलर स्कूल मैदान पटना में होनेवाली संवैधानिक अधिकार,परिसिमन सुधार महारैली की तैयारी पर प्रखंड एवं जिला पदाधिकारीयों से प्रदेश से आये पदाधिकारी ने फीडबैक लिया। आज जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहरसा जिला कोशी की धरती है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा सिमरी बख्तियारपुर या महिषी दोनों में से किसी एक विधानसभा से निश्चितरूप से 2025 में चुनाव लड़ेगी। इसलिए पार्टी द्वारा 5 सितंबर को पटना के मिलर स्कूल में प्रस्तावित परिसीमन सुधार संवैधानिक अधिकार महारैली में सहरसा जिला से 1500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इस पर जोड़ दिया गया। जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्षों एवं जिला  पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया की हर हाल में सहरसा की भागीदारी अधिक से अधिक होगी। मौक़े पर प्रदेश महासचिव लोकेश सिंह, प्रदेश सचिव अविनाश सिंह, जिला प्रधान महासचिव CM झा बोआ, गोपाल तिवारी,चंद्रमोहन सिन्हा, गौरव कुमार सिंह,महिला जिला अध्यक्ष संगीता देवी, मज़रुद्दीन खान,सुबोध झा,अभिमन्यु सिंह,शैलेश झा,बिपिन पासवान,सुबोध झा,कमालुद्दीन,नरेश यादव,संजय सिंह,पूर्व प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल,राजेश मंडल, आनन्द मंडल,नरेश यादव,आरती देवी,चांदनी देवी बबीता देवी,श्यामसुंदर राय,संजीत पासवान,रविन्द्र राय,उपेन्द्र राम सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड एवं जिला पदाधिकारी मौजूद थे।इसके साथ ही सहरसा परिषदन में NDA घटक दल लोजपा राम विलास के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष लोजपा (रा) मणिकांत सिंह,प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ लोजपा (रा)अरुण यादव के राज्य खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा का स्वागत किया गया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.