जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए
सहरसा : जिले के सलखुआ प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग/कृषि/जीविका/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग/मनरेगा/पथ प्रमंडल/ग्रामीण कार्य प्रमंडल/समेकित बाल विकास परियोजना सहित अन्य कार्यालयों द्वारा संचालित योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष 2024/25 समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की स्वीकृत 187 के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है,174 को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है,जबकि 156 लाभुकों का आवास निर्माण पूर्ण है,शेष में कार्य प्रगति पर है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्य समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत कुल ग्यारह अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है,इसके सतत/गुणात्मक कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश जिला समन्वयक को दिया गया है।पंचायतों में कचरा उठाव समीक्षा के क्रम में इसके सुचारु संचालन एवं यूजर संग्रहण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। मनेरगा अंतर्गत किए जा रहे कार्य यथा:अमृत सरोवर निर्माण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा क्रम में 04 योजनाओं में कार्य पूर्ण होने के संबंध में बताया गया,संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इसके भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया है।खेल मैदान निर्माण समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य 08 के विरुद्ध 08 में कार्य पूर्ण होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जीविका अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में संदर्भित प्रखंड क्षेत्र में लगभग 31037 परिवारों के लाभान्वित होने के संबंध में जानकारी दी गई है। राजस्व अंतर्गत किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की सलखुआ अंचल क्षेत्र में ऑनलाइन दाखिल खारिज अंतर्गत लगभग 98% मामले निष्पादित हुए है,परिमार्जन प्लस अंतर्गत लगभग 91.44% आवेदन निष्पादित हुए है,लगभग 29 लाख 50 हजार रूपये राशि का भू लगान संग्रहित हुआ है।अभियान बसेरा द्वितीय चरण अंतर्गत लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि लगभग 41% है।आधार सीडिंग संबंधित कार्य लगभग 98% पूर्ण कर लिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत संचालित नल जल योजना की वर्तमान संचालन स्थिति समीक्षा के क्रम में योजना के निर्बाध/सुचारु संचालन एवं योजना विषयक प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पथ प्रमंडल/ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता को सम्बंधित प्रखंड में वैसी सड़के जो विभागीय नियमानुसार मरम्मती योग्य है,के मरम्मती/संधारण हेतु संबंधित कार्यकारी एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए आगामी बैठक से पूर्व ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालय को क्रियान्वित योजनाओं के सुचारु/गुणवतापूर्ण एवं सम्यक संचालन की आवश्यकता का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.