डीएम ने मत्स्यगंधा मंदिर व ग्लास ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सहरसा : जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार सह अध्यक्ष रक्तकाली चौसठ योगिनी मंदिर द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण और वर्तमान में क्रियान्वित विकास संबंधी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में एक बड़ा विवाह भवन और अर्द्धनिर्मित विवाह भवन को जल्द से जल्द निर्माण काम शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया है।रक्तकाली मंदिर के पश्चिम स्थित, शिव गंगा की सफाई, झरना चालू करने का निर्देश भी भवन प्रमंडल को दिया गया।इसके अतिरिक्त मत्स्यगंधा झील की साफ सफाई,मंदिर परिसर में नए दुकानों को बनाने तथा मंदिर के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु उपयुक्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया हैlउक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा मत्स्यगंधा में चल रहे ग्लास ब्रिज के कार्य का निरीक्षण किया गया,एवं निर्धारित कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर उपविकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत,नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी,ओएसडी एवं न्यास परिषद के उपाध्यक्ष बलराम देव,व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर सिंह, सदस्य भोला गुप्ता , विजय पोद्दार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.