विधायक संजय कुमार सिंह ने अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा की समस्या को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया
सहरसा : बिहार विधानसभा में अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सोनपुरा गांव स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए वर्ग कक्ष,विद्यालय भवन,चहारदिवारी एवं रसोई घर काफी जर्जर होने के कारण बच्चों को हो रहे दिक्कतों को लेकर विद्यालय भवन, प्रधानाध्यापक कक्ष, वर्ग कक्ष, रसोई घर के साथ चहारदिवारी का शीघ्र निर्माण कराने हेतु अपना पक्ष मजबूती से रखा। जिसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री सुनील कुमार के द्वारा जानकारी दिया गया कि विद्यालय से संबंधित समस्या पर आवश्यक कार्रवाई कर स्वीकृति प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 12.02.2026 को प्रबंधक निदेशक BSEIDC, पटना को भेजा जा चुका है। पटना द्वारा स्वीकृति के उपरांत अगले 10 माह के अंदर विद्यालय में भवन, प्रधानाध्यापक कक्ष, वर्ग कक्ष, रसोई घर, एवं चहारदिवारी का निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।विधायक का कहना है की हमारा संकल्प सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त कर बिहार के अग्रणी विधानसभा क्षेत्र की श्रेणी में खड़ा करना है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.