भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन
सहरसा : भूकंप आपदा के दौरान विभिन्न हितकारको के द्वारा प्रभावी एवं समन्वित रिस्पॉन्स के उदेश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,न्यू दिल्ली के सहयोग से गुरूवार को सहरसा अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर भूकंप परिदृश्य पर आधारित भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, अग्निशमन, जनसंपर्क,शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन किया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं एनडीआरएफ से संबंधित डिप्टी कमांडेंट के पर्यवेक्षण में सहरसा जिलांतर्गत कुल पांच चयनित स्थलों पर यथा:जिला स्कूल,सहरसा जिला खेल कार्यालय,सदर अस्पताल,सहरसा,हवाई अड्डा,सहरसा,अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास,सहरसा में सम्बन्धित विभागों के समन्वित प्रयास से भूकंप परिदृश्य पर भौतिक मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया,जिसमें आपदा मित्र, स्वास्थ्य कर्मियों, अग्निशमन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ से संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।उक्त अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.