सुदर्शन गौतम ने नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ नुक्क्ड़ नाटक के जरिए चलाया अभियान
सहरसा : जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा में चिड़ैयां संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में नशा मुक्ति, नशवा नरक में लें जारी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, आधी रोटी खाएंगे, फिर भी बेटे- बेटियों को पढ़ाएंगे, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर मध्य विद्यालय रैठी के छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सांहर पंचायत, अलानी पंचायत, कवीरा धाप पंचायत, चानन पंचायत के बसाही, सहुरिया, बनाही, कबीरा धाप, कांटी मुसहरी, रैठी, चिरैया, चिकनी टोला, खजुर बन्ना सभी टोला मोहल्ला में घूम-घूम कर मध्य विद्यालय रैठी के छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज की कुरीतियों को दूर करने का मुहिम चलाया गया, हर टोले- मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बहुत ही भीड़ रहती थी जिसमें महिलाओं की संख्या बहुत ही थीं, नन्हे- मुन्ने बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी ग्रामीण महिला- पुरुष का दिल जीत लिया, संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन गौतम ने वहां मौजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष, बुजुर्ग सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है, जो भी आदमी दारु, शराब, गांजा, खैनी, बीड़ी- सिगरेट, सुलेशन, ड्रग्स अन्य प्रकार के नशा का सेवन करते हैं उनका परिवार कभी भी खुशी नहीं रह सकता है , वह आदमी समाज और अपने परिवार के लिए बहुत बड़ा धातक है, जो नशा का हुआ शिकार, उजड़ा उसका घर परिवार , ठीक उसी तरह दहेज प्रथा और बाल विवाह भी समाज के लिए बहुत ही घातक साबित हो रहा है, इसलिए आप लोग बेटे की शादी आदर्श शादी करें, और दहेज मुक्त शादी करें, अपने बिटिया की शादी 18 वर्ष उम्र होने के बाद ही करें और बेटे की शादी 21 वर्ष उम्र होने के बाद ही करें अगर आप लोग बाल विवाह में शादी करते हैं तो यह कानूनी अपराध है, और शारीरिक दृष्टि से भी देखा जाए तो लड़की हर हमेशा बाल विवाह करने के बाद बीमार ही रहती है इसलिए अपने बच्चों को और बच्चियों को बाल विवाह कभी भी नहीं करें। आप लोग आधी रोटी खाकर भी बेटे- बेटियों को विद्यालय जरूर भेजें अगर आपके बच्चे- बच्चियां शिक्षित हो जाएंगे तो आपके अगले पीढ़ी भी बहुत खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे, इसलिए आप लोगों से आग्रह है कि अपने बेटे बेटियों को विद्यालय नियत समय से भेजें और नियमित रूप से भेजें। चिड़ैयां थाना प्रभारी कुंदन सहनी ने कहा कि आप लोग कसम खायें कि हम कभी भी शराब नहीं पियेंगे और अपने बच्चों को विद्यालय नियमित रूप से भेजेंगे दहेज मुक्त शादी करेंगे, और बाल उम्र में कभी भी बच्चे- बच्चियों का शादी नहीं करेंगे, वहां मौजूद सभी ग्रामीणों को शपथ भी दिलाया गया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.