भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित

सहरसा : फाल्गुन मास की शुरुआत होते ही रंग अबीर-गुलाल एवं होली गीत व वातावरण रंग से सराबोर हो जाता है।वही विभिन्न संगठन एवं राजनीतिक दलों द्वारा जगह जगह होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है । इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभिनव विवाह भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्य सहित अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान रंग अबीर-गुलाल से वातावरण सराबोर हो गया। वही होली गीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य कर होली का आनंद उठायक।भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में होली के महत्व पर प्रकाश डाला ।कहा कि होली पर्व  बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की विजय गाथा है ।जिसमें भक्त प्रहलाद के बचने एवं होलिका के जल जाने पर लोगों को जो अद्भुत आनंद हुआ वह आनंद प्रतिवर्ष होली के अवसर पर देखा जा सकता है। जहां संपूर्ण समाज एक रंग में रंगकर सामाजिक सौहार्द को कायम कर अद्भुत प्रदर्शन करते हैं।समाज के सभी लोग रंग अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। कोई पुरानी गलती एवं गिला शिकवा शिकायत को दूर करते हुए प्रेम से गले लगा कर एक दूसरे को रंग लगते हैं। वहीं मिष्ठान पुआ पकवान के माध्यम से लोगों को असीम आनंद की प्राप्ति होती है इसीलिए प्रति वर्ष होली मनाई जाती है।उन्होंने कहा कि इसी भूमि पर हिरण्यकशिपु द्वारा भक्त प्रहलाद को मारने की कोशिश हुई थी जिस खंभे से नरसिंह भगवान प्रकट हुए। वह स्थल और निशानी आज भी बनमंखी के समीप मौजूद है। इस मौके पर लोजपा प्रदेश महासचिव पूजा चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा युवती प्रमुख ज्योति आदित्य राज, जिला मंत्री रीना कुमारी, कार्यसमिति सदस्य कंचन देवी, बबली भगत, सरिता देवी, हेमा श्रीवास्तव,अंजू कुशवाहा, पिंकी देवी,विद्या सिंह राठौड़, ममता कर्ण, वर्षा रानी सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.