शिक्षा पदाधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया

सहरसा : जिलांतर्गत प्रखंडों से संबंधित वरीय पदाधिकारियों,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों द्वारा  सरकारी विद्यालय निरीक्षण क्रम में गुणवतापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयास,विद्यालयों में शिक्षाकर्मियों/विद्यार्थियों की उपस्थिति,विद्यालय परिसर के रख रखाव की समीक्षा की गई,विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर  शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हेतु पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुरूप आज आयोजित साप्ताहिक जांच परीक्षा एवं खेल कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से खेल सामग्रियों उपलब्धता/खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया है।आज आयोजित  जांच परीक्षा उपरांत जांच परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.