उपेंद्र कुशवाहा को पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर जीशू सिंह ने जताया हर्ष
सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं बिहार की राजनीति के सशक्त स्वर उपेंद्र कुशवाहा को पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं ने उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की है।प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र सिंह जीशू एवं जिलाध्यक्ष अर्चना आनंद नें कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का यह पुनर्निर्वाचन न केवल आपके संघर्ष, अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास का भी प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा में पहले की तरह ही मजबूती से बिहार के हक़, शिक्षा, सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को उठाते रहेंगे।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.