महिषी उत्तरी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल कार्यशाला आयोजित

सहरसा : भारतीय जनता पार्टी, महिषी उत्तरी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को मंडल कार्यशाला का आयोजित किया गया।इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर साह ने किया।इस कार्यक्रम में महिषी मंडल स्तर के सभी सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य को समझाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने का काम भाजपा समय- समय पर करती रहती है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कार्यशाला को संबोधित कर कहा कि विचारधारा सत्र में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालाते हुए कहा कि संगठनात्मक सत्र में बूथ से लेकर नगर स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ सरकारी योजनाओं के सत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।संचालन कर रहे जिला मंत्री पंकज पाठक ने बूथ सशक्तिकरण सत्र के माध्यम से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा किया।जिला के पूर्व महामंत्री श्रीकृष्ण झा ने सोशल मीडिया एवं आईटी सत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की बातों को जन-जन तक पहुँचाने के तरीके बताया।जिला के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बूथ प्रबंधन सत्र में मेरा बूथ सबसे मजबूत रणनीति एवं कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा देखने को मिली। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी झा, पूर्व अध्यक्ष घुरन ठाकुर,महामंत्री गौरीशंकर पासवान,राजेंद्र राय, विजय राम,भरत चौधरी, अशोक साह,अशोक राय,दिलीप सिंह,चन्द कुमार यादव,युवा अध्यक्ष सुरज कुमार,महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन देवी,रेखा देवी,नरेश मोहन चौधरी,शुत्रघ्न मिस्त्री,कविता देवी, छत्री यादव,छोटे लाल साह,जीवक्ष शर्मा,नारायण पासवान,लालजी राय,ईश्वर लाल बिहारी,श्याम किशोर राय,अजीत सिंह,अरविंद यादव आदि ने भाग लिया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.