सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित

सहरसा : शहर के न्यू कॉलनी स्थित महेंद्र शर्मा के आवास पर रविवार को विश्वकर्मा समाज के धनिकलाल ठठेरा की अध्यक्षता एवं लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के संचालन में चली बैठक में  सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में सबों ने एक स्वर से कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है और इसके लिए विश्वकर्मा के पांचों संतानों की आपसी एकजुटता व संघर्ष के बिना असंभव है। 

बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्र शर्मा ने कहा कि हम सबों की आबादी 5 प्रतिशत से अधिक होने बीके बाद भी राजनीतिक भागीदारी न केवल शून्य है बल्कि हमारे वोट का समय समय पर विभिन्न दलों द्वारा केवल उपयोग कर लिया जाता है। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए हम सबों को भी एकजुटता के साथ हिस्सेदारी कबूल करने वाले दलों के पक्ष में वोट कर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होने कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा शहर से गांव तक संगठन को मजबूत करेगी। विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा 29 मार्च को अगली बैठक कर संगठन को मूर्त रूप देगी और अपने हक के लिए राजनीतिक लड़ाई शुरू करेगी। स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष शशि सोनी ने कहा कि हम कभी अलग नहीं रहे हैं। हम अलग किए जाते रहे हैं। अब विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के जरिए राजनीतिक संघर्ष किया जाएगा। बढ़ई समाज के अधिवक्ता  लीलाधर शर्मा ने कहा कि हम पांचों विश्वकर्मा पुत्र एक हैं और हमारी एकजुटता की सफलता केवल कोसी ही नहीं बिहार में भी परिवर्तन लाएगी। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के जिलाध्यक्ष डा.रघुनंदन शर्मा ने कहा कि अलग-अलग संगठन चलाने से नहीं एक प्लेटफार्म पर आवाज बुलंद करने से हमे सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी मिल सकती है। लोहार महासंघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी पांचों जाति एक हैं, केवल राजनीतिक रूप से एक होना होगा। बढई महासभा के   पिंटू शर्मा ने भी एकजुटता का नारा देते हुए कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए हम पांचों भाई को एक मंच पर आना होगा। कुम्हार समाज के पूर्व मुखिया कृष्णदेव पंडित ने कहा कि चट्टानी एकता के साथ विश्वकर्मा समाज के लिए खड़े हैं। 
बैठक में कमलदेव शर्मा, टुनटुन कुमार पंडित, श्रीकांत मिस्त्री, राजू कुमार शर्मा, संजय सोनी, नरेश मिस्त्री, मनोज कुमार शर्मा, आनंदी शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रदेव शर्मा, हरेराम कुमार शर्मा, टुनटुन शर्मा, पप्पू मिस्त्री, विजेंद्र शर्मा, डा. मिथलेश शर्मा, मनीष कुमार, बीरेंद्र शर्मा, देवप्रकाश भारती, मणिकांत शर्मा, बृजमोहन विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, भरत मिस्त्री, सत्यनारायण मिस्त्री, पंकज मिस्त्री, रामनारायण मिस्त्री, राकेश कुमार, मुकेश मिस्त्री, सुधीर शर्मा, रंजीत शर्मा, रामबिलास शर्मा, संजीत कुमार राज, रतन शर्मा, आनंद विश्वकर्मा, पप्पी कुमार शर्मा, शिवनाथ कुमार, अनिल मिस्त्री, विपिन शर्मा, आदर्श कुमार एवं सौरभ कुमार आदि बैठक में मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.