बिहार दिवस के अवसर पर 24 मार्च को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा

सहरसा : जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि जिला प्रशासन सहरसा के तत्वाधान में तथा जिला खेल पदाधिकारी सहरसा श्री वैभव कुमार के संरक्षण में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को मिनी मैराथन का दौड़ सुबह 7:00 बजे समाहरणालय गेट से प्रारंभ किया जाएगा।  इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले खिलाड़ी को प्रस्तुत किया जाएगा। इस मिनी मैराथन दौड़ में सिर्फ सहरसा जिला के खिलाड़ी को ही भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंध दिनांक 23 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक सहरसा स्टेडियम अवस्थित जिला खेल कार्यालय में किया जाएगा।निबंधित खिलाड़ी को ही इस मैराथन दौड़ में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।  इसमें निबंधन  के तहत पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर 100 खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी  वैभव कुमार 12 शारीरिक शिक्षकों को दौड़ के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिनियुक्त किया है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.