नगर निगम की अनदेखी से नारकीय हालात में जी रहे हैं, वार्ड 13 के निवासी

सहरसा : नगरनिगम क्षेत्र का वार्ड संख्या 13 स्थानीय निवासियों के लिए लंबे समय से अभिशप्त बना हुआ है।इस वार्ड की अधिकांश सड़कें, जर्जर तो है ही वही घर से निकले नाली का गंदला पानी सालों भर कई मुख्य पथों पर  जमा ही रहता है, जिसके निकासी का कोई माकूल प्रबंध नहीं किया जा रहा नगर आयुक्त और मेयर भी ऐसे पथों का परिभ्रमण कर स्थिति का जायजा ले चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।इस वार्ड के हरी निवास से आईडी सिंह चौक तक जाने वाले पथ में सालो भर जल जमाव रहता ही है, साथ ही डॉ अजय सिंह के गली सहित कई अन्य पथें भी सामान्य दिनों में भी जलापलावित रहती है, वही बारिश के दिनों में तो इस पूरे वार्ड का हाल बेहाल रहता है। इस वार्ड में एक तालाब भी है, जिसके सौंदर्यीकरण के कार्य इन दिनों किये जा रहे हैं तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना निश्चित तौर पर बेहतर कार्य है,किंतु इस तालाब के निकट ही सीवरेज प्लांट स्थापित कर अगर वार्ड को जल जमाव से मुक्त कर दिया जाता तो वार्ड वासी सहजता से गमनागमन  कर सकते हैं।निगम के अधिकारियों को इस और सुधि लेने की जरूरत है, क्योंकि इस वार्ड के पथों का उपयोग इस वार्ड के वासी तो करते ही है, साथ ही साथ कई डॉक्टरों के क्लीनिक रहने के कारण दूर दराज के लोगों का भी इस पथ से आना-जाना होता रहता है और यहां के पथों परजल जमाव से नगर निगम की छवि भी जबरदस्त तौर पर धूमिल हो रही है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.