भारतीय पान महासंघ सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सहरसा : शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद् के पूजा हॉल में गुरुवार को अखिल भारतीय पान महासंघ सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष सीताराम दास और कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ धनोज कुमार प्रवक्ता बिहार प्रदेश इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने किया।बैठक के दौरान पान समाज के उत्थान, अधिकार एवं संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में विधायक श्री गुप्ता ने पान समाज की एकता और संघर्ष की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक अपने हक और अधिकारों की प्राप्ति संभव नहीं है।इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को पटना स्थित बाबू सभागार में पान आंदोलन की वर्षगांठ भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए 12 अप्रैल, 12 हजार पान समाज के संकल्प के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इस संकल्प को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का भरोसा दिलाया।अंत में सभी ने एकजुट होकर पान समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करने प्रमुखता से टुनटुन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष आई आई पी, गावो शर्मा पूर्व मुखिया,अनुराग अक्की, रिभा शर्मा महिला प्रदेश अध्यक्षा अखिल भारतीय पान महासंघ, मनोज शर्मा वर्तमान मुखिया, मनोज शर्मा,पल्लू राजा, सौर बाजार नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार, अमरेंद्र कुमार जिला मुख्यालय विधायक प्रतिनिधि, आशीष कुमार बटरहा निवासी, उपेंद्र शर्मा, बिमलेश कुमार, चंदन कुमार, रोहित शर्मा, गुंजन कुमारी, आशा शर्मा, रूपम देवी,छोटेलाल शर्मा उर्फ मास्टर जी, भागेश्वर शर्मा कोरलाही निवासी, छोटू संगम, पिंटू कुमार पान युवा प्रदेश सचिव आई आई पी, उदय, रंजू देवी, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश राज शर्मा, शिबलू शर्मा,तरुण शर्मा, नारायण शर्मा ति लाठी निवासी, रोहित शर्मा, अशोक शर्मा, राजदेव शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा सरपंच, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 42 रामनंदन शर्मा, मनोज शर्मा झपरा टोला निवासी, रंजीत दास तांती पूर्व कहरा ब्लॉक प्रमुख,अरुण शर्मा, सुधीर शर्मा महासचिव अखिल भारतीय पान महासंघ, सुधीन शर्मा ने संबोधित किया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.