कोशी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार 06 अप्रैल को सुपौल जिले का भ्रमण करेगें

सहरसा : राजेश कुमार, भा०प्र०से०,प्रमंडलीय आयुक्त,कोशी प्रमंडल,सहरसा द्वारा प्रमंडल से संबंधित जिला सुपौल भ्रमण क्रम में दिनांक:06.04.26 को समाहरणालय में अपराह्न :12.30 बजे से आम जनता से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा उक्त अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा आम जनता से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी एवं संबंधित पदाधिकारियों को समस्या के समयबद्ध निवारण हेतु निर्देशित किया जाएगा।जनता से  संवाद कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में जो परिवाद सुपौल जिला से संबंधित है तथा जिसका अनुपालन/जांच प्रतिवेदन नहीं प्राप्त हुआ है,उसकी भी सुनवाई  की जाएगी।आम जनता से संवाद कार्यक्रम के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा सुपौल समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न शाखाओं यथा:स्थापना शाखा/सामान्य शाखा, शस्त्र शाखा/विधि शाखा/जिला भू अर्जन शाखा/जिला पंचायत शाखा,आपूर्ति शाखा/डीपीओ(आईसीडीएस)/अभिलेखागार/जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया जायेगा।निरीक्षण क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की वर्तमान स्थिति,राज्य सूचना आयोग द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति,लंबित अनुशासनिक कारवाई,माननीय लोकायुक्त के आदेशों के अनुपालन की स्थिति, लंबित अवमानना वाद,जिलांतर्गत सैरातो की बंदोबस्ती,माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति सहित कुल सोलह बिंदुओं के संदर्भ में समीक्षा किया जाएगा।तदनुसार आवश्यक सम्यक तैयारी का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.