12 वां राज्य सम्मेलन 16-18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में होगा : ललन यादव
सहरसा : भाकपा माले के प्रमुख नेतृत्वकारी की एक बैठक कचहरी चौक स्थित अम्बेडकर नगर में पार्टी जिला सचिव ललन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में कोसी प्रभारी सह राज्य स्थाई समिति सदस्य बैद्यनाथ यादव मौजूद रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दलितों,वंचितों,अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमले लगातार बढ़ रहे है। महिला सशक्तिकरण के दावे के बीच सत्ता के संरक्षण में संगठित अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तमाम दावे के बीच उद्योग-धंधे चौपट है और रोजगार का कोई ठोस उपाय नहीं है। 65प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर सरकार का विश्वासघात उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपाई बुलडोजर राज के खिलाफ पुरे सूबे में आंदोलन और जनप्रतिरोध तेज होगा।भाकपा माले का 12 वां राज्य सम्मेलन 16-18मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय में होगा।बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम,आरवाईए राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव,नगर सचिव वकील कुमार यादव,मुकेश कुमार,जमीर आलम, बिजेंद्र यादव, अशोक कुमार सुमन, अशोक यादव उर्फ बटन, सुभाष मल्लिक,सागर कुमार शर्मा,रंजन यादव, शुभांकर यादव, हरिबल्लभ मुखिया, वीणा देवी सहित दर्जनों मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.