काशिमपूर्ण में युवा क्रांति कार्यालय का शुभारंभ, जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर

सहरसा : जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के काशिमपुर गांव में मंगलवार को युवा संगठन “युवा क्रांति” के नए प्रखंड कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमेशचन्द्र यादव एवं डॉ. आनंद भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।समारोह को संबोधित करते हुए युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार ने कहा कि कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी बात सुनी जाएगी और समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।

वहीं, युवा क्रांति के संयोजक बिमलेश भगत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव के युवाओं को “युवा क्रांति ग्रुप” से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय एक-दूसरे की मदद की जा सके।कार्यक्रम में विशनपुर, मटेश्वर धाम सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सुधांशु प्रियवंशी, अमरत यादव, रुओएश यादव, सूरज क्रांति, दीपक राज, अमरीकन शर्मा, मुकेश शर्मा, अमरेंद्र यादव, रमन सिंह टाइगर, सत्यनारायण यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.