नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महापौर बैन प्रिया ने विपक्ष पर साधा निशाना,बताया विपक्ष महिला विरोधी

सहरसा : नगर निगम सहरसा की महापौर बैन प्रिया ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 131वां संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की है।उन्होंने विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा हुआ है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों के साथ अन्याय किया है।महापौर ने कहा कि वर्षों तक महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाले दल आज उनके वास्तविक अधिकार देने के समय पीछे हट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने न सिर्फ इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोका, बल्कि इसके बाद जश्न मनाकर महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृशक्ति को बराबरी का अधिकार देने की गंभीर पहल की थी। यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। लेकिन विपक्ष की भूमिका ने इस प्रयास को बाधित किया।महापौर बैन प्रिया, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मधेपुरा लोकसभा की प्रभारी भी हैं, ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब कुछ देख रही है। आने वाले समय में महिलाएं अपने सम्मान और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करेंगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगी।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की लड़ाई रुकने वाली नहीं है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार नहीं मिल जाता।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.