इंजीनियरिंग कॉलेज सहरसा में रक्तदान शिविर का आयोजन, कुल 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया
सहरसा : इंजीनियरिंग कॉलेज सहरसा में मंगलवार को रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर सहरसा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्रिंसिपल का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा से छात्र-छात्राओं में रक्तदान के प्रति उत्साह देखा गया, जिससे यह शिविर सुचारू रूप से संपन्न हो सका।इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन की टीम से पूजा सिंह, विभूति चन्द्र युगल, अखिलेश कुमार एवं फेलो अडानी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं ब्लड बैंक टीम से निलेश काउंसलर एवं आशीष इंचार्ज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।शिविर में कुल 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें महिला प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पहल न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगी, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।पिरामल सदस्य पूजा व विभूति चन्द्र युगल ने बताया कि स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकें।इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.