हवन-पूजन व शर्बत वितरण के साथ दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न
सहरसा : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा दो दिवसीय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत अक्षय तृतीया को ग्यारह गांवों में महासभा के बैनर तले शर्बत वितरण किया गया। जहां महासभा के संरक्षक सदस्य अरविंद झा महादेव, शिवेंद्र झा बच्चन जी, गजमोहन झा, मिंटु झा, दुर्गाकांत झा उर्फ मोल झा, पप्पू झा, मिस्टर कुमार झा, गौतम कुमार झा उर्फ गोलू एवं सागर झा के संचालन में पोखड़भिंडा, बारा,रामपुर,तिरी,सिलेट, रहुआ, बुआरी,तेलर, में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए गांव के धार्मिक स्थल पर शीतल पेय सर्बत का भव्य आयोजन किया गया।वहीं संजीव कुमार झा द्वारा सहरसा मत्स्यगंधा मंदिर पर शीतल पेय वितरण एवं महासभा के अंशु मिश्रा द्वारा भगवान श्री परशुराम चौक बनगांव में शर्बत वितरण के साथ साथ हवन यज्ञ एवं भगवान श्री परशुराम के प्रतीक चिन्ह स्थापित करने के संकल्प को लेकर ध्वज स्थापना का कार्य किया गया।महासभा के संरक्षक मंडल सदस्य अरविंद झा महादेव ने कहा कि समता मूलक समाज ही राष्ट्र को बेहतर बना सकती है।भगवान परशुराम ने भी पूरी पृथ्वी पर समता मूलक समाज कि स्थापना हेतु शस्त्र और शास्त्र धारण किये थे। हमारा प्रयास है कि नशामुक्ति,शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर दहेज मुक्ति को लेकर समाज को जागरूक करें। साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर सवर्णो के साथ हो रहे दुर्भावना पूर्ण कार्यो का एकजुटता के साथ प्रतिकार करें।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.