अक्षय तृतीया पर बाल विवाह मुक्त समाज का लिया संकल्प,मंदिर मस्जिद मे लगे बाल विवाह के विरुद्ध पोस्टर

सहरसा : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों के प्रमुख मंदिरों में कवच परियोजना के तहत “बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरपुर अभियान” व्यापक रूप से चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसे जड़ से समाप्त करना है।इस अवसर पर समग्र शिक्षण विकास संस्थान से जुड़े भगवान जी पाठक, प्रकाश कुमार, गोविन्द कुमार, सरजील अहमद, एहसान आलम अर्चना कुमारी, संजीव सिंह, दयानन्द कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान में बड़ी संख्या में सभी मंदिर के पुजारी,पंडितों, मौलवियों एवं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एकजुटता दिखाई।परियोजना के संयोजक भगवान जी पाठक ने कहा बाल विवाह जैसे अपराध को जड़ समाप्त करने के लिए व्यापक समन्वय एवं अभियान जरुरी है इसके साथ ही धर्म गुरु का सहयोग जरुरी है हमें मिलकर काम करना होगा ताकि बाल विवाह मुक्त समाज बन सके।कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। धार्मिक स्थलों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें।अभियान के अंतर्गत यह संकल्प लिया गया कि मुजफ्फरपुर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए सभी समुदाय मिलकर सतत प्रयास करेंगे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.