सरकारी स्कूलों का इस्लामीकरण करना बंद करें शिक्षा विभाग : नन्हें
सहरसा : जिला अंतर्गत कई सारे हिंदी भाषी विद्यालय को उर्दू मकतब के नियमानुसार चलाने के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण के जिला संयोजक सागर कुमार नन्हें ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में उन्होंने कहा बार बार हमलोगों को जिले के अंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा संचालित होने वाले विद्यालयों के अध्यापक,पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावक एवं समाज के कई गणमान्य के द्वारा यह शिकायत लगातार मिल रही है,कि हिन्दी विद्यालयों को उर्दू मकतब के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस वजह से वहां पढ़ने वाले अधिसंख्य हिंदू छात्र-छात्राओं अभिभावक,शिक्षकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे कितने विद्यालय हैं जो कि हिन्दी भाषी हैं और वहां उर्दू मकतब के अनुसार छुट्टी से लेकर हर नियम परिनियम से चल रहा है जिस वजह से समाज के अंदर कई गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हिंदी स्कूलों का उर्दू मकतब के अनुसार संचालित कर इस्लामीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि अधिसंख्य पढ़ने वाले छात्र-छात्रा और पढ़ाने वाले शिक्षक हिन्दू हैं।उन्होंने कहा 7 दिनों के अंदर उक्त विषय को संज्ञान में लेकर ऐसे सभी विद्यालय जो हिंदी हैं उन्हें हिंदी भाषी नियम परिनियम से ही संचालित किया जाय, अन्यथा स्कूल को इस्लामीकर करने का प्रयास करेंगे तो हमलोगो आंदोलन करेंगे एवं विधानसभा और लोकसभा में भी आवाज़ उठेगा।मौके पर सिंडीकेट मेंबर मेजर डॉ गौतम कुमार,भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री राणा करणजीत सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.