सीसीआरटी स्कॉलरशिप योजना अंतर्गत लोक नृत्य विधा में पुष्पांजलि कुमारी का चयन
सहरसा : बिहार बाल भवन किलकारी, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा संचालित संसथान है जो 8 से 16 आयु वर्ग तक के बच्चों को कला नाटक, संगीत, वादन, हस्तकला, चित्रकला, फोटोग्राफी, कंप्यूटर विषयों के क्षेत्र में निः शुल्क प्रदान करती है। खेल चेस, कराटे, कबड्डी, स्केटिंग, तकनीक।किलकारी बिहार बाल भवन से जुड़ी प्रतिभाशाली छात्रा पुष्पांजलि कुमारी का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित प्रतिष्ठित सीसीआरटी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत लोक नृत्य विधा में हुआ है। यह उपलब्धि किलकारी बिहार बाल भवन के लिए गर्व का विषय है। जहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर पुष्पांजलि ने यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही, यह उनके विद्यालय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, सहरसा के लिए भी गौरव का क्षण है कि उनकी छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।सीसीआरटी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो देशभर के बच्चों में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्य करती है। इस योजना के तहत संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, लोक एवं पारंपरिक कलाओं सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी कला को और बेहतर ढंग से विकसित कर सकें।पुष्पांजलि कुमारी एक साधारण एवं मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और पिछले दो वर्षों से किलकारी बिहार बाल भवन से जुडकर लोक नृत्य का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। किलकारी में बच्चों को विभिन्न कलाओं में निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी अपनी प्रतिभा को निखार सकें। पुष्पांजलि की यह सफलता इसी प्रशिक्षण, उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।यह उपलब्धि मुख्य रूप से किलकारी के प्रशिक्षण का परिणाम है, वहीं दूसरी ओर उनके विद्यालय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, सहरसा के लिए भी यह अत्यंत खुशी और गर्व की बात है कि उनकी छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप में स्थान प्राप्त किया है।इस अवसर पर किलकारी, सहरसा के सीपीसी प्रणव भारती ने कहा, "पुष्पांजलि की सफलता यह दर्शाती है कि किलकारी में दिए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा भी है।"
लोक नृत्य प्रशिक्षक आर्ची राज का योगदान इस सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत ने पुष्पांजलि को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। किलकारी परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार से कुल 18 बच्चों का चयन सीसीआरटी स्कॉलरशिप के लिए हुआ है, जिनमें से 13 बच्चे किलकारी बिहार बाल भवन के विभिन्न केंद्रों/प्रमंडलों से जुड़े हुए हैं। यह किलकारी की एक बड़ी उपलब्धि है, जो संस्थान की गुणवत्ता और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।किलकारी परिवार ने पुष्पांजलि कुमारी सहित सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास व्यक्त किया है कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.