डीएम दिपेश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के डुमरैल यादव चौक पर सीएनजी पम्प का शुभारंभ किया
सहरसा : जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डूमरौल यादव चौक के निकट IOCL द्वारा संचालित सीएनजी पंप का शुभारंभ किया गया।उक्त अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा की सीएनजी पंप प्रारंभ होने से उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर सीएनजी प्राप्त होगा,जिसका उपयोग न केवल पर्यावरण अनुकूल है,बल्कि सीएनजी के उपयोग से अधिक माइलेज भी प्राप्त होगा।जानकारी दी गई की परिसर अवस्थित संयंत्र से शहरवासियों को CNG की आपूर्ति की जाएगी।ज्ञात हो की IOCL के सौजन्य से नगर निगम क्षेत्र में लगभग पैसठ किलोमीटर में PNG कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, DSR संबंधित शेष तकनीकी कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर पूर्ण हो चुके क्षेत्र में संबंधित उपभोक्ताओं को PNG की सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। शेष 300 किलोमीटर में PNG कनेक्शन हेतु युद्ध स्तर पर कारवाई की जा रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा उक्त अवसर पर बताया गया की जिलांतर्गत उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के देखरेख में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।जिलांतर्गत LPG गैस सिलेंडर,पेट्रोल/डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।तत्संबंधी उपलब्धता संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर इसके तात्कालिक समाधान हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।उन्होंने जमाखोरी/कालाबाजारी के विरुद्ध कठोर कारवाई की चेतावनी दी है*।आज CNG पंप शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार,अपर समाहर्ता श्री निशांत,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, जिला परिवहन Kedarnath, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.