सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा : लाजवंती
सहरसा : सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से उपयोग किए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों की घोर निंदा करता है। एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल नारी शक्ति का अपमान है, बल्कि यह समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।उक्त बातें भाजपा प्रदेश महासचिव लाजवंती झा नें कही।श्री मति झा ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है।परंतु भाषा की मर्यादा को लांघकर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस तरह के बयान समाज में नकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देते हैं और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित करते हैं।सांसद पप्पू यादव अपने दिए गए बयान को तत्काल वापस लें और देश की महिलाओं से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगें।भाजपा नेत्री ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं पप्पू यादव जी से उनकी भी पत्नी राजनीति में है ।क्या जिस तरह के बाद का उपयोग वे महिलाओं के राजनीति में आने के लिए किए हैं ,क्या उनकी पत्नी भी उसी रास्ते से राजनीति में अपना स्थिति बनाई है?सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी नेताओं को अपनी भाषा और आचरण के प्रति सचेत रहना चाहिए ताकि समाज में एक स्वस्थ वातावरण बना रहे। इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम स्पष्ट करते हैं कि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी टिप्पणी या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.