चंदौर पूर्वी में घटिया सड़क निर्माण पर दो सप्ताह में FIR रिपोर्ट का निर्देश

सहरसा : अनुमंडल के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत चंदौर पूर्वी पंचायत समिति मद से निर्मित विद्यालय लिंक मार्ग के निर्माण को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर सख्त रुख अपनाया है।नोडल पदाधिकारी (निगरानी) सह अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सहरसा ने 30 अप्रैल 2026 को हुई सुनवाई के दौरान तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी को निर्देश दिया है कि वे दो सप्ताह के भीतर FIR दर्ज कराने संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह कार्रवाई एडवोकेट ऑफ जेएसडी कॉउंसिल के शिकायत के आधार पर की जा रही है, जिसमें तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी, संबंधित अभिकर्ता तथा इंजीनियर पर वित्तीय अनियमितता,भ्रष्टाचार एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को उठाने पर संबंधित प्रतिनिधि डॉ. सुमंत राव उर्फ बबलु सम्राट के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रशासन टीम ने तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यह मामला अब निगरानी के रडार पर आ चुका है। इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.