विश्वकर्मा समाज की एकजुटता से ही राजनीतिक अधिकार संभव : महेंद्र
सहरसा : शहर के सम्राट अशोक भवन में विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह को विश्वकर्मा पुत्रों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।विश्वकर्मा सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवाओं की भीड़ ने विश्वकर्मा कुंभ बना दिया। सबों ने एक स्वर से विश्वकर्मा पुत्रों बढ़ई, लोहार, कुम्हार , ठठेरा एवं सोनार एकजुटता का न केवल संकल्प लिया बल्कि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी के लिए कोसी प्रमंडल स्तर पर विशाल रैली व सभा का ऐलान किया। सर्वप्रथम वासुदेव शर्मा एवं संजय स्वर्णकार के निधन उपरांत 2 मिनट का शौक संवेदना भी किया तदोपरांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वकर्मा शक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि जबतक हम जागरुक व सजग नहीं होंगे, तब तक राजनीतिक रूप से हमारी भागीदारी मजबूत नहीं होगी। उन्होंने एकजुटता के साथ सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक उत्थान का संदेश दिया। सम्मान समारोह कोसी प्रमंडलीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रामसुंदर साहा ने कहा कि पेशे से भले ही अलग हैं परंतु हम विश्वकर्मा के ही संतान हैं। हमें अपने अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी। प्रजापति संघ के जिलाध्यक्ष रामोतार पंडित ने कहा कि सबों को मिलकर चट्टानी एकता का आगाज करना होगा। समारोह में बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधियों , डॉक्टर, इंजीनियर, वकील को सम्मानित किया गया। समारोह में ठठेरा संघ के जिलाध्यक्ष धनिकलाल ठठेरा, स्वर्णकार संघ के शशि सोनी, ई रामेश्वर ठाकुर, ई मिथिलेश भारती,पूर्व विधायक प्रत्याशी पिंटू शर्मा, डॉ के डी शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रदेव कुमार,पूर्व वार्ड पार्षद सोनी महेंद्र शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद सरोजनी देवी, सिंगर जितेंद्र जीतू,भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष डॉ रघुनंदन शर्मा, डॉ संजय कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर विष्णु कुमार, ई संतोष कुमार, पिंटू पंडित, टुनटुन पंडित, नरेश मिस्त्री, मणिकांत शर्मा, लीलाधर शर्मा, टुनटुन शर्मा, वेद प्रकाश भारती, पूर्व मुखिया कृष्णदेव पंडित, गणेश विश्वकर्मा, लोहार समाज के जिलाध्यक्ष राम कुमार शर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, रूबी देवी, पूनम देवी, दिलीप शर्मा, डॉ दिलीप विश्वकर्मा, बिजेंद्र शर्मा, रीगन कुमार, बिरेंद्र शर्मा, डेविड सुमन, नरसिंह मिस्त्री, सुभाष बढ़ई, राजा कुमार शर्मा, अमरजीत शर्मा,बालकृष्ण शर्मा, हरे राम शर्मा, पप्पू मिस्त्री, मनोज मिस्त्री, कृष्णदेव शर्मा, सुभाष बढ़ई, रामफल पंडित, राज कुमार राजू, उषा देवी, रोहित शर्मा,संजय सोनी सहित हजारों लोग शामिल हुए।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.