राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहरसा के तत्वाधान में संगठन चुनाव संपन्न
सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जिला-सहरसा के तत्वावधान में सहरसा जिला संयोजक अर्चना आनन्द जी की अध्यक्षता में संगठन चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन चुनाव हेतु नियुक्त जिला चुनाव प्रवेक्षक अनन्त कुशवाहा जी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैजनाथ कुमार विमल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में संगठन चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से सहरसा जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रवेक्षकों का मनोनयन किया गया।
???? प्रखंडों में नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी :
* महिषी – सुरेश झा
* नवहट्टा – बिपिन पासवान
* सत्तर कटैया – शैलेश झा
* सिमरी बख्तियारपुर – मझरुद्दीन खान
* सलखुआ – रणजीत कुशवाहा
* पतरघट – राजेश मंडल
* सोनवर्षा – बालकृष्ण कुशवाहा
* बनमा ईटहरी – अभिमन्यु सिंह
* सौरबाजार – कमालउद्दीन
* कहरा – नरेश यादव
???? प्रखंडों में नियुक्त प्रखंड प्रवेक्षक :
* चूड़ामणि झा – महिषी एवं सिमरी बख्तियारपुर
* आरती देवी – नवहट्टा
* विजय दास – सलखुआ
* सुमन कुमार राय – कहरा
* बबलु कुंवर – सोनवर्षा
* संजय सिंह फौजी – सत्तर कटैया
* गोपाल तिवारी – पतरघट
* कृष्णदेव मेहता – बनमा ईटहरी
* गौरव कुमार – सौरबाजार
इनके देखरेख में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 15 मई तक तथा प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 16 मई से 26 मई तक सम्पन्न कराया जाएगा।उक्त बैठक में शिवेन्द्र कुमार जीशू,चंदन बागची, रौशन पाठक, सलामत राईन, रणजीत कुशवाहा, सुमन कुमार, आरती देवी, मझरुद्दीन खान, बिपिन पासवान, अभिमन्यु सिंह, सुबोध झा, शैलेश झा, नरेश यादव, राजेश मंडल, कमालउद्दीन, बबलु कुंवर, गोपाल तिवारी एवं अविनाश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.