नरेश कुमार जायसवाल के राष्ट्रीय वैश्य महासभा जिला अध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष
सहरसा : राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व मंत्री समीर महासेठ के द्वारा कोशी के कर्मठ नेता एवं व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन चौधरी को राष्ट्रीय वैश्य महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी के द्वारा पूर्व वैश्य जिला अध्यक्ष मोहन साह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वैश्य नेता एवं पूर्व उपमेयर प्रत्याशी रंजीत दास को प्रदेश सचिव एवं सेवानिवृत्त आपूर्ति पदाधिकारी व कोशी मे वैश्य समाज के स्तंभ रहे स्व डॉ महेश प्रसाद जायसवाल के छोटे भाई नरेश कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय वैश्य महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।वैश्य समाज के नेताओं के इन सभी के मनोनयन होने पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के युवा अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर महासेठ एवं प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा है कि चारों वैश्य नेताओं से संगठन को मजबूती मिलेगी एवं वैश्य समाज मे एकजुटता कायम रहेगा।इनके कुशल राजनीतिज्ञ योग्यता, कुशल कूटनीतिक और चाणक्य नीति से वैश्य समाज मजबूत होगा और अगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य की भागीदारी हो यही आशा और विश्वास के साथ पुनः हार्दिक बधाई। बधाई देने वाले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, वैश्य नेता हरिहर प्रसाद गुप्ता,राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन बागची, पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता, रितेश रंजन,प्रधानमहासचिव मनोज चौधरी, वैश्य नेता बजरंग गुप्ता, राम सुंदर साहा, घनश्याम चौधरी, संतोष गुप्ता, श्यामल पोद्दार, विजय गुप्ता, जयप्रकाश दास,सुरेश गुप्ता, सुनील सूर्या, कैलाश साह, मनोज मिलन, दीपक फोटो, गजेंद्र कुमार मुन्ना आदि ने बधाई दी।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.