राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सहरसा जिला अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार अर्चना आनन्द की नियुक्ति
सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री अर्चना आनन्द को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह के द्वारा लगातार तीसरी बार सहरसा जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का सभी ने स्वागत करते हुए इसे संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान बताया।इस अवसर पर जारी संदेश में कहा गया कि यह दायित्व केवल एक संगठनात्मक पद नहीं, बल्कि समाज, संगठन और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक पवित्र संकल्प है। विश्वास व्यक्त किया गया कि अर्चना आनन्द अपने कुशल नेतृत्व, कर्मठता, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विचारधारा को सहरसा जिले के जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।
संदेश में यह भी कहा गया कि उनका आगामी कार्यकाल सामाजिक न्याय, जनहित, संघर्ष, सेवा, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का एक नया अध्याय स्थापित करेगा। सभी ने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने अर्चना आनन्द को लगातार तीसरी बार सहरसा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। शुभकामना व्यक्त करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंदेश्वरी मेहता,रौशन कुमार पाठक,चंदन बागची,शिवेन्द्र कुमार जीशू, ईं.रौशन राजा,मोहम्मद इजहार, बैजनाथ कुमार विमल,चूड़ामणि झा, अमित कुमार निकुंभ, बिपिन पासवान, बालकृष्ण कुशवाहा, रणजीत कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, मझरुद्दीन खान बबलू, सुबोध झा, नरेश यादव, राजेश कुमार, शैलेश झा, मोहम्मद कमालउद्दीन, सलामत राईन, संजीत पासवान, बबलू कुमार, सुमन कुमार राय, उपेन्द्र राम, अखिलेश मेहता, विशाल मेहता, गौरव कुमार, रोहित यादव, आरती देवी, बबीता देवी, चांदनी देवी, अड़हुल देवी, रामकली देवी, पूनम देवी, रीता देवी, कल्याणी देवी, खुशबू देवी, सुनीता देवी, सबिला खातून, ऋतु देवी एवं अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.