सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
सहरसा : गुरुवार को देर शाम आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, चिकित्सकों, एएनएम सहित अन्य कर्मियों की भारी कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा एवं गंभीरता पूर्वक विचार कर प्राथमिकताओं के आधार पर सदर अस्पताल के समस्याओं के समाधान की मांग की।विधायक श्री गुप्ता ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों एवं एम्बुलेंस चालकों की समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा. और समस्या की निवारण करने की मांग उठाई।विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की गतिविधि व कार्यप्रणाली नगन्य है।विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार के लाख बड़े दावे के बीच तीन सौ बेड वाले सदर अस्पताल में कुल 441पद स्वीकृत है लेकिन वर्तमान में डॉक्टर सहित मात्र 131कर्मी ही कार्यरत है जिससे मरीजों को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है एवं सरकारी स्वास्थ्य महकमा की पौल खोलता है।उन्होंने सहरसा में घोषित मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठाई. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और कारवाई करने का आश्वासन दिए।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.