गौरव सक्सेना बने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव

शाजापुर : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ (शासन द्वारा मान्यता प्राप्त) की संभागीय बैठक श्री मौनतीर्थ पीठ, उज्जैन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में संगठन के सक्रिय, ऊर्जावान और कर्मचारी हितैषी कार्यकर्ता गौरव सक्सेना को संभागीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। गौरव सक्सेना पूर्व में भी संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से कर्मचारी साथियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सक्सेना ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बैठक में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर 2025 को उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव, अखिल भारतीय महामंत्री राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रमेशचंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनीश कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शिव नारायण शर्मा, कार्यसमिति सदस्य संजय अवस्थी, संभाग अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, संभाग कोषाध्यक्ष परसराम कपाड़िया सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों का आभार संभागीय सचिव गौरव सक्सेना ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.