कलेक्टर सुश्री बाफना ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं क्रियान्वयन के दिए निर्देश

शाजापूर - कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने उक्त अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया जलाना, रक्तदान शिविर, मेरे सपनों का भारत- चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा (अनकही कहानियां), आंगन का मिलन, सेवा की कहानी (कहानी बदलाव की), सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार, सेवा के रंग, सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिए है।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.