बज्रपात से स्कूल भवन में आई दरार,बाल-बाल बचे, स्कूली बच्चे

लावालौंग : प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित नवसृजित मध्य विद्यालय सिकनी के परिसर में सोमवार को बज्रपात होने से स्कूल भवन में दरार आ गई।बज्रपात स्कूल परिसर में स्थित जामुन के पेड़ पर हुआ,जिसके बाद भवन को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों  ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे स्कूल में छुट्टी हुई थी। बच्चों और रसोईया के स्कूल परिसर से निकलने के करीब दस मिनट बाद ही बज्रपात हुआ। घटना के समय विद्यालय में बच्चे या अन्य लोग मौजूद नहीं थे,जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में अब तक तड़ित चालक नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बज्रपात के समय विद्यालय परिसर में बच्चे,शिक्षक,रसोईया या अन्य कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।ग्रामीणों ने विद्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर तड़ित चालक लगाने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.