बैटल ऑफ गलवान का वैलेंटाइंस डे सरप्राइज: सलमान और चित्रांगदा का प्यार, स्क्रीन पर आग

BY - UJJWAL SINGH

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से ही बड़े बजट, धमाकेदार एक्शन और  रोमांस के लिए जाने जाते हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली है और फैंस इस केमिस्ट्री को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. खासकर वैलेंटाइंस डे के मौके पर फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज होना किसी प्यार भरे सरप्राइज से कम नहीं था.

‘मैं हूं’ – दिलों को छू जाने वाला रोमांटिक नंबर

वैसे तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, लेकिन इस गाने में सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री ने दिलों को मोहित कर दिया है. इस रोमांटिक ट्रैक को आवाज दी है सुरों की जादूगर श्रेया घोषाल ने. वहीं, सलमान खान के लिरिक्स को कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी आवाज में गाया है, जो इसे और भी इमोशनल और दिलकश बनाता है. गाने का वीडियो हमें सलमान के किरदार और उनके परिवार की हंसी-खुशी भरी छुट्टियों में ले जाता है, जिससे यह ट्रैक वॉर ड्रामा की गंभीरता के साथ-साथ प्यार और फैमिली वाइब्स का भी अहसास दिलाता है. फैंस इस गाने में सलमान और चित्रांगदा की स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ फैंस इस रोमांटिक डुओ की तारीफ कर रहे हैं और गाने को अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर चुके हैं.

पहले रिलीज हुए गाने ‘मातृभूमि’ का भी रहा था धमाल

इससे पहले जनवरी में फिल्म से रिलीज हुआ गाना ‘मातृभूमि’ ने देशभक्ति की भावना को जगाया था। यह गाना अरिजीत सिंह की आवाज में था, जबकि इसके संगीतकार थे हिमेश रेशमिया और लिरिक्स लिखे थे समीर अंजान ने. इस ट्रैक में फिल्म का इमोशनल और नायाब पहलू दिखाया गया था, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया. ‘बैटल ऑफ गलवान’ सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं बल्कि एक इमोशनल और रोमांटिक सफर भी है। सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं, तो वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म में एक्शन, रोमांस और देशभक्ति का तड़का भरपूर है.

रिलीज डेट और मेकर्स का धमाका

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है अपूर्व लखिया ने, जो पहले भी बड़े बजट की धमाकेदार फिल्में बना चुके हैं. फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है और इसे लेकर बॉलीवुड और देशभर में फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. वैलेंटाइंस डे के मौके पर ‘मैं हूं’ गाने के रिलीज होने से यह फिल्म और भी चर्चा में आ गई है. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह रोमांस और एक्शन का धमाका बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा.
सलमान और चित्रांगदा की जोड़ी, श्रोताओं को रोमांस में डुबो देने वाला गाना और देशभक्ति का जज़्बा – ‘बैटल ऑफ गलवान’ इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित होने जा रही है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.