सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, फैंस में जबरदस्त उत्साह

सऊदी अरब की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त का सरप्राइज कैमियो है. सालों बाद दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, इंटरनेशनल स्टारकास्ट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा की झलक देखने को मिलती है.

ट्रेलर में सलमान–संजय की दमदार एंट्री
मंगलवार को रिलीज हुए ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी ने खास तौर पर सुर्खियां बटोरी हैं. हालांकि मेकर्स ने दोनों के किरदारों को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन उनकी झलक से साफ है कि यह सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं है.शार्प सूट में नजर आ रहे सलमान खान अपने स्टाइल और शरारती मुस्कान से ध्यान खींचते हैं। एक सीन में वह कहते हैं, “तुम्हें पता है वो क्या करता है? वो अपनी पूरी जिंदगी डॉक्यूमेंट करता है.वहीं संजय दत्त एक खतरनाक लुक में हाथ में गैजेट पकड़े दिखते हैं, जो फिल्म में उनकी मजबूत और असरदार मौजूदगी का संकेत देता है.

इंटरनेशनल डायरेक्शन और जबरदस्त एक्शन
फिल्म का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है, जो हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज फॉर लाइफ के लिए जाने जाते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया एक्शन और सिनेमैटिक स्केल इसे मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल करता है. इंटरनेशनल लेवल की मेकिंग और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.

कहानी और स्टारकास्ट
‘7 डॉग्स’ की कहानी एक खतरनाक नए ड्रग को रोकने के मिशन पर आधारित है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में तेजी से फैल रहा है. फिल्म में मिस्र के स्टार करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज लीड रोल में हैं, जबकि इटैलियन अभिनेत्री मोनिका बेलुची भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. कहानी को सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने लिखा है.

फैंस का रिएक्शन और रिलीज डेट
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सलमान खान और संजय दत्त के फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों की जमकर तारीफ हो रही है.
इंटरनेशनल कास्ट, क्रॉस-कंट्री प्रोजेक्ट और सरप्राइज बॉलीवुड कैमियो के साथ ‘7 डॉग्स’ इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है। फैंस बेसब्री से इस धमाकेदार एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.