सलमान खान की बायोपिक पर बड़ा खुलासा, बोले- ‘मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी’

AKANSHA  UPADHYAY

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनकी फिल्में, रिश्ते और विवाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में फैंस उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनने की उम्मीद करते हैं, लेकिन सलमान खान खुद ऐसा नहीं चाहते। उन्होंने साफ कहा है कि उनकी जिंदगी की कहानी उनके साथ ही खत्म हो जाएगी।

बायोपिक के लिए इन 4 निर्देशकों के नाम आए सामने

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया। रैपिड फायर राउंड में करिश्मा कपूर ने उनसे पूछा कि अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बने, तो वह किस निर्देशक को चुनेंगे। इस दौरान सूरज बड़जात्या, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और डेविड धवन के नाम सामने आए।

सलमान खान ने बताई अपनी पसंद

सलमान ने अपने खास मजाकिया अंदाज में बताया कि निर्देशक का चुनाव फिल्म की कहानी पर निर्भर करेगा। कॉमेडी से भरपूर कहानी के लिए वह डेविड धवन को चुनेंगे। वहीं, दर्दभरी प्रेम कहानी के लिए संजय लीला भंसाली और खूबसूरत रोमांटिक कहानियों के लिए सूरज बड़जात्या उनकी पसंद होंगे। अगर उनकी जिंदगी पर एक्शन फिल्म बनाई जाए, तो वह कबीर खान के साथ काम करना चाहेंगे।

‘मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी’

चारों निर्देशकों के नाम बताने के बाद सलमान खान ने अपनी बायोपिक को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी पर बायोपिक कभी नहीं बनेगी। मेरी जिंदगी मेरी कब्र तक जाएगी।”उनके इस बयान से साफ है कि वह अपनी निजी जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के इच्छुक नहीं हैं। उनकी जिंदगी में सफलता, रिश्तों और विवादों से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं।

‘कॉफी विद करण 9’ में दिखा सलमान का खास अंदाज

बता  दें  कि करण जौहर के शो में सलमान खान और करिश्मा कपूर की बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा। सलमान ने जहां अपनी बायोपिक के लिए चार निर्देशकों के नाम बताए, वहीं अपने आखिरी जवाब से यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी जिंदगी के निजी किस्से खुद तक ही रखना चाहते हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.