सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में होगा एक्शन का जबरदस्त तड़का, 6 देशों के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स संभालेंगे कमान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का नया गाना 'मदिरापान' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सलमान की नयनतारा के साथ आने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों को फैमिली ड्रामा के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

6 देशों के एक्शन एक्सपर्ट्स मिलकर रचेंगे धमाल

एक  रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और नयनतारा स्टारर 'मॉन्स्टर' में कई शानदार और स्टाइलिश फाइट सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इन एक्शन सीन्स को खास बनाने के लिए मेकर्स ने 6 दिग्गज एक्शन कोरियोग्राफर्स और स्टंट कोऑर्डिनेटर्स को फिल्म की टीम में शामिल किया है। खास बात यह है कि इन सभी कलाकारों को भारतीय और इंटरनेशनल फिल्मों में काम करने का अच्छा अनुभव है।

ओह से-योंग और क्रेग मैकरे भी टीम में शामिल

फिल्म की स्टंट टीम में साउथ कोरियाई एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर ओह से-योंग का नाम शामिल है। वह 'वॉर', 'किल', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' जैसी फिल्मों में स्टंट कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट' में स्टंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी।वहीं, साउथ अफ्रीकी एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैकरे भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वह 'पठान' और 'जवान' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

केचा खम्फाकडी और कालोयान वोडेनिचरोव भी दिखाएंगे दम

इस टीम में थाई एक्शन डायरेक्टर केचा खम्फाकडी भी शामिल हैं। वह 'पुष्पा 2: द रूल' और 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।इसके अलावा बुल्गारियाई एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर कालोयान वोडेनिचरोव भी फिल्म के एक्शन को दमदार बनाने में योगदान देंगे। उनके खाते में 'बाहुबली: द बिगिनिंग', 'ट्रॉय', 'वर्ल्ड वॉर Z', 'नो टाइम टू डाई' और 'द एक्सपेंडेबल्स' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

भारतीय स्टंट एक्सपर्ट्स भी संभालेंगे मोर्चा

इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के साथ भारतीय स्टंट कोऑर्डिनेटर सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु भी फिल्म की एक्शन टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में साफ है कि मेकर्स 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीक्वेंस को बड़े स्तर पर तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पर्दे पर अपने एक्शन अवतार से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.