महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के परोरिया गांव में सोमवार को श्री श्री 108 माँ दुर्गा संकट मोचन धाम की प्राण प्रतिष्ठा यह यात्रा समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित की गई। सोमवार सुबह 7 बजे कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत की। सैकड़ों कन्याएं लाल-पीली चुनरी में कलश लेकर जय सीताराम राधे श्याम, गौड़ी शंकर जय हनुमान का जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः धाम परिसर पहुंची।
बता दें कि परोरिया वार्ड 11 में सेवा निवृत्त शिक्षक सत्यनारायण बैठा और गीता देवी द्वारा माँ दुर्गा संकट मोचन धाम का निर्माण कराया गया है। मंदिर में माँ दुर्गा और संकट मोचन हनुमान जी की स्थापना 25 अगस्त 2026 को होगी। कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह 7 बजे प्राण प्रतिष्ठा होगी और संध्या 3 बजे से अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ होगा, जो बुधवार 26 अगस्त को संध्या 4 बजे कलश विसर्जन के साथ संपन्न होगा। समस्त ग्राम वासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।मौके पर उपस्थित डॉ. शील कुमार राय, जगन्नाथ कुंवर, सरपंच दुखन साह, हरिश्चन्द्र राय मुकेश राय, सुनील महतो, मुरारी सिंह समस्त ग्रामवासियों ने कलश यात्रा में शामिल हुए।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.