पोषण दिवस का अवलोकन पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार के द्वारा

समस्तीपुर : आकांक्षी प्रखंड हसनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 64 खरैहिया दुधपुरा  में  ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का अवलोकन पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार के द्वारा किया गया। 
अंजय कुमार के द्वारा उपस्थित सभी लाभार्थी को दिए जा रहे हैं सेवाओं के बारे में चर्चा किया गया। इसके साथ ही सत्र स्थल पर माता एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य,पोषण सेवा, परिवार नियोजन सेवा एवं परामर्श सेवा अंतर्गत दिए जा रहे हैं सेवाओं के बारे में जानकारी लिया गया। एएनएम, आशा  को गुणवत्तापूर्ण सेवा हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया। बताया गया कि दिनांक 17 मार्च से 29 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन हो रहा है।  इसके साथ ही  मध्य विद्यालय देवधा में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को खिलाई जाने वाले आयरन गोली के स्थिति का अवलोकन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को  प्रत्येक बुधवार को अनिवार्य रूप से आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट का सेवन कराने हेतु कहा गया। इसके साथ ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मंगलगढ़ का निरीक्षण किया गया जिस क्रम में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थिति स्वास्थ्य कर्मी से चर्चा किया गया एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, एएनएम संजू कुमारी, निभा कुमारी, आशा, जीविका स्वयं सहायता समूह,एच एम धर्मेश राय, सभी शिक्षक गण, छात्र और छात्राओं मौजूद थे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.