ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गावों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गावों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। संवाद में महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। कई लाथार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इसी क्रम में समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के अंगार पंचायत के डिहुली डीहवार स्थान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जीविका द्वारा पूर्व से सूचना प्रसारित की गई थी। महिलाओं में काफी उत्साह और उत्सुकता देखी गई। डिजिटल जागरूकता रथ के पहुंचते ही महिलाओं ने अपना अपना स्थान ग्रहण कर लिया और पूरी तन्मयता से वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाए गए महिलाओं के लिए संचालित बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जाना। इसके बाद महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उठाया और कई सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि वीडियो फिल्म के द्वारा बिहार सरकार की ओर से महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नारी वर्ग को सशक्त बनाने के लिए बेहतर काम किया है। कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं से गांव व टोले की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही विकास को लेकर उनकी राय नोट की गई। महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं और विचारों को मुख्यालय भेजा जायेगा। मुख्यालय इस पर विचार करते हुए समाधान की योजना बनायेगा। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तीकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि यह अभियान न केवल महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में भी मददगार साबित होगा। वीडियो फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया कि सरकार द्वारा चलाए गए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देना और उन्हें यह महसूस कराना कि सरकार ने उनके लिए कितने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाओं को 50% पंचायत आरक्षण, बालिका साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, और सरकारी नौकरियों में आरक्षण जैसी योजनाएं दी गईं। इन योजनाओं ने बिहार की लाखों महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिलाई। महिला संवाद रथ का उद्देश्य भी इन उपलब्धियों को सामने लाना, जागरूकता फैलाना और यह बताना कि सरकार महिलाओं के लिए कितना काम कर रही है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा अमित कुमार,जीविका के बीपीएम अनुप कुमार ,सीसी रेशमी कुमारी, कोर्डिनेटर अंजलि कुमारी,बीके रूबी कुमारी,सीएम गीता वर्मा, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, शांति कुमारी,भी आर पी बलराम मौजूद थे।
रिपोर्टर - प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.