विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक

समस्तीपुर - आकांक्षी प्रखंड हसनपुर समस्तीपुर के प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति का बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार  के द्वारा सभी 40 इंडिकेटर के वर्तमान स्थिति पर समीक्षा किया गया। इस हेतु सभी विभागीय पदाधिकारी से आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सभी 40 इंडिकेटर का लक्ष्य  ससमय सत प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिये। सभी पंचायत में प्रखंड अंतर्गत स्वस्थ्य पंचायत थीम आधारित कार्य जैसे एनीमिया मुक्त पंचायत, स्वास्थ्य मां समृद्ध पंचायत, स्वस्थ्य पंचायत थीम पर चर्चा किया गया। प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के  विद्यालय में एनीमिया जांच कैंप , स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर अवलोकन करने पर चर्चा किया गया एवं स्वास्थ्य के सभी इंडिकेटर के सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु माइक्रोप्लान बना कर कार्य करना  है।  सभी विभागों से  विद्यालय में चल रहे ऐनिमीया मुक्त भारत कार्यक्रम जो प्रत्येक बुधवार को आयरन टेबलेट बच्चों को देना है का अवलोकन करने हेतु सभी विभागों को बोला गया, इसके साथ ही संबंधित विभाग के इंडिकेटर को  सत् प्रतिशत लक्ष्य  प्राप्ति हेतु मिशन मोड में माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके सफल आयोजन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी विभाग को  मिलकर कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने  हेतु कहा गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,  प्रभारी  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संगीता मिश्रा, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, आकांक्षी प्रखंड ब्लॉक फेलो आयुषी प्रिया,प्रखंड प्रबंधक जीविका मुकेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह,बीएम&ईए गणेश कुमार ,महिला पर्यवेक्षिका,विद्या कुमारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय विभागीय प्राधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.