उपकारा दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
समस्तीपुर : दलसिंहसराय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से शनिवार को उपकारा, दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा ने सुलाहनीय वादों में प्ली बार्गेनिंग विषय पर कानूनी जानकारी काराधीन अभियुक्तों, कारा के पदाधिकारियों, कारा के कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक दिया । विधिक जागरुकता शिविर में कारा के अधिकारियों, कारा के कर्मचारियों, कारा धीन अभियुक्तों समेत पैनल अधिवक्ता अभिनव कुमार एवं पारा विधिक स्वयं सेवक संजीत कुमार एवं आमलोगों ने भाग लिया ।
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.