जेपीएनएस नरहन में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थित जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन के सभागार में स्थानांतरित शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 17 जनवरी शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण सिन्हा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता श्री रामदेव राय एवं अरविन्द कुमार दास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर स्थानांतरित शिक्षक सुमित,चांदना, गणेश कपुर ,वंदना, पुरुषोत्तम, राजेश, संजय पोद्दार एवं श्री मो. मोक्तदीर आलम को पुष्पमाला, पाग एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, शिक्षक नेता रामदेव राय तथा संस्कृत साहित्य परिषद, समस्तीपुर के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने कहा कि स्थानांतरित शिक्षकों की कुशल अध्यापन शैली, अनुशासित कार्यसंस्कृति एवं छात्र–छात्राओं के सतत मार्गदर्शन के कारण विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। उनके शैक्षणिक योगदान को विद्यालय परिवार सदैव स्मरण रखेगा। इस अवसर पर शिक्षक अजीत,दिनेशचंद्र,अनमोल कुमार मिश्र,प्रभात,प्रणव,राहुल, मो.अबुजर ,मुकेश,प्रतीक, लक्ष्मीनारायण सिंह, वशिष्ठ, मनोज, शिक्षिकाएँ नमिता भारती, गुलहसन खातून, सुगंधा, रश्मि प्रभा, रश्मि, समिदा बेगम, अर्जुन प्रसाद सिंह सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.