अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एपवा अंगार घाट शाखा की विस्तारित बैठक
समस्तीपुर - अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एपवा अंगार घाट शाखा की विस्तारित बैठक खुशबूखातून की अध्यक्षता में समीम मंसूरी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शासक वर्ग की उपेक्षा के कारण महिलाओं के आर्थिक, मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक शोषण में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं को शिक्षा और रोजगार से वंचित कर कुपोषण का शिकार बनाया जा रहा है। बैठक में 25 जनवरी को पंचायत सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर समीम मंसूरी, गुड़िया खातून,पार्वती देवी,सहाना खातून,चुन-चुन देवी,सैरुल सैरुल निशा,अजीया बेगम,संजू देवी,रौशन खातून, अनिता देवी, रुबिया खातून सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।
रिपोर्टर - प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.