डीडीसी ने मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का किया अवलोकन
समस्तीपुर : उप विकास आयुक्त सुर्य प्रताप सिंह ने मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का अवलोकन किया। डीडीसी श्री सिंह ने मिथिला पेंटिंग कलाकारों एवं समूह के सदस्यों से रू-ब-रू होते हुए कलाकारों एवं मार्ट की सराहना की। उन्होंने मार्ट को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए एमबीए एक्सपर्ट से प्रशिक्षण तथा ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी। मिथिला की परंपरा के अनुसार कलाकारों ने पाग, शाॅल से स्वागत किया। डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने बताया कि नाबार्ड के ग्राम्य विकास निधि योजनान्तर्गत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा तीस प्रतिभागियों को साठ दिवसीय मिथिला पेंटिंग की प्रशिक्षण वर्ष 2022 में दी गयी थी। तत्पश्चात कलाकारों की उत्पाद की विपणन हेतु रुरल मार्ट की स्थापना हेतु नाबार्ड द्वारा सहायता प्रदान की गई थी। समूह के सदस्य एवं कलाकार मधु ठाकुर, प्रेरणा कुमारी, मुस्कान, गायत्री कुमारी, रजनी कुमारी, सौम्या सुमन, माधवी कुमारी, गुड़िया कुमारी ने बतायी कि हमलोग को प्रशिक्षण से पहले पेंटिंग की लाईन भी खिंचने नहीं आती थी, अब हमलोग पेंटिंग के अलावे सूट, दुपट्टा, साड़ी, बेडशीट, शाॅल, पाग, पर्स, फाईल इत्यादि सभी पर मिथिला पेंटिंग करते हैं। हमलोगों के द्वारा बनाए गए मिथिला पेंटिंग उत्पाद तथा एफपीओ द्वारा निर्मित श्री अन्न उत्पाद मार्ट एवं अन्य राज्यों में राष्ट्रीय स्तर के नाबार्ड मेला के माध्यम से विक्री हो रही है। जिससे हमलोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। मौके पर संस्था के सचिव ललित कुमार, देव कुमार, प्रिया कुमारी, निशु कुमारी, सोहानी कुमारी, निशु कुमारी आदि थे।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.